{"_id":"5b04d5184f1c1bda408b7482","slug":"51527043352-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम रास्ते पर कब्जा कराया निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम रास्ते पर कब्जा कराया निर्माण कार्य
Updated Wed, 23 May 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ग्राम अंदावा के मजरा मड़ैया अहिरान निवासी रमेश चंद्र ने एसडीएम चकरनगर बृजपाल सिंह से शिकायत की है कि गांव के ही चरन सिंह व शिववीर ने आम रास्ते पर कब्जा जमा लिया है। साथ ही बगल के खेतों की मेड़ को तोड़कर नींव भराई जा रही है। एसडीएम ने एसओ बकेवर को तत्काल काम रुकवाने का आदेश दिया। उन्होंने चौकी प्रभारी बराउख को काम बंद कराने के बात कही। इसके बाद भी काम बंद नहीं हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही दोबारा से प्रशासनिक अफसरों ने शिकंजा कसा तो चौकी के सहायक दरोगा राम चंद्र शुक्ल ने ग्राम में दो बजे पहुंचकर दोनों पक्षों को बुलाकर लिखित रूप में काम बंद कराया। चौकी प्रभारी का कहना है कि वह कुछ अन्य काम में व्यस्त थे, जिसकी वजह से निर्माण कार्य रुकवाने के लिए सहायक दरोगा को भेजा था।
शिकायत पर रोका गया अवैध निर्माण
विज्ञापन
शिकायत पर रोका गया अवैध निर्माण