फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   भिंड एवं कानपुर की टीमों ने जीता कबड्डी मैच

भिंड एवं कानपुर की टीमों ने जीता कबड्डी मैच

Wed, 25 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
भिंड एवं कानपुर की टीमों ने जीता कबड्डी मैच

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बकेवर (इटावा)। सती मंदिर पर बकेवर महोत्सव की शुरुआत बुधवार को कबड्डी प्रतियोगिता से हुई। इसमें भिंड और कानपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।


महोत्सव की शुरुआत जिलाधिकारी औरैया जेपी सगर व एसपी औरैया संजीव त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव ने किया। आयोजक सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा ने स्वागत किया। उद्घाटन मैच क्राइस्ट चर्च कानपुर की टीम व मध्यप्रदेश के भिंड क्लब की टीम के बीच हुआ। इसमें कानपुर की टीम जीती।


भिंड व तिरंगा क्लब टीम बकेवर के बीच हुए मैच में भिंड की टीम विजेता रही। कानपुर व फर्रुखाबाद के बीच हुए मैच में कानपुर की टीम ने फर्रुखाबाद को पराजित किया। मदन सिंह का पुरवा टीम ने पशुआ को, जसवंतनगर ने औरैया को हराया। मेला कमेटी के जय करन, रामपाल, दयासागर दोहरे, रवि प्रकाश चौधरी, ब्रजेश शर्मा, रामानंद त्रिपाठी, इस्लाम खान, बंटी दुबे, लालजी शर्मा, आदित्य मोहन शर्मा, आशीष मोहन शर्मा, गिरधारीलाल शर्मा, शिवम तिवारी आदि ने स्वागत किया। जगराम सिंह, रविंद्र गुप्ता, शिवकरन सिंह, गौरव शर्मा, नीरज शर्मा, अमन तिवारी, प्रवेश शर्मा, सचिन शर्मा, सोनू शर्मा, अंकित, संजय चौधरी, उत्क र्ष तिवारी, आयुश त्रिपाठी, शिवम तिवारी, राहुल तिवारी, अन्नू पांडेय आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सरायजलाल, आरआरसी फर्रुखाबाद, नगला रमन गुलाबपुरा, अहेरीपुर, सर्वोदय इका सॉफर, स्टार क्लब बकेवर, कालिका क्लब लखना, तिरंगा क्लब बकेवर, हैंवरा क्लब हैंवरा, पुरवा मदन सिंह, भिंड क्लब, द रॉयल स्कॉट कानपुर, बजरंग क्लब जसवंतनगर, पनकी क्लब कानपुर, युवक मंगल दल पसुआ आदि कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया है।
विज्ञापन


-बकेवर मेला महोत्सव की कबड्डी प्रतियोगिता से शुरुआत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed