{"_id":"59eb87944f1c1ba7678b6df5","slug":"51508607892-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिजन शव ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से गिरकर महिला की मौत, परिजन शव ले गए
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। 11 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इकदिल थाना क्षेत्र के महानेपरपुरा गांव के पास बसरेहर के संतोषपुर घाट निवासी अनिल कुमार की पत्नी आरती (30) बाइक से गिरकर घायल हो गईं। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह अपने भाई हरगोविंद के साथ कहीं जा रही थी। परिजन शव को लेकर चले गए।
इसी थाना क्षेत्र के नगला फुंदी गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में शिशुपाल, ठाकुर सिंह, अहिवरन सिंह, अजब सिंह, सुमन लता, बब्लू निवासी कल्याण पुरा घायल हो गए। उधर, बकेवर में हाईवे पर परशूपुरा गांव के पास बाइक की चपेट में आने से नुमाइश चौराहा निवासी व गाड़ीपुरा निवासी इमरान पुत्र इरशाद घायल हो गए। इसी तरह भरथना के मोहल्ला राजागंज में बाइक की चपेट में आकर दंगली नंदन निवासी नगला अंगार थाना सौरिख (कन्नौज) व समीर पुत्र राम कुमार निवासी राजीव नगर (अजीतमल) घायल हो गए। इसके अलावा बसरेहर थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के पास बाइक की चपेट में आने से भरथना के आलमपुर निवासी श्याम बरन पुत्र राम नारायण घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- बाइक से गिरकर महिला की मौत
- अन्य सड़क हादसों में 11 लोग घायल