{"_id":"596cfb684f1c1b80058b479d","slug":"51500314472-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल से जा रहे युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने साइकिल से जा रहे युवक को कुचला, मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
सिक्सलेन हाईवे पर ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक के पास मौजूद आधार कार्ड और पासबुक से उसकी पहचान हुई।
लवेदी थाना क्षेत्र के ग्राम टकरूपुर निवासी शैलेंद्र उर्फ पिंटू त्रिपाठी (38) पुत्र राजबहादुर त्रिपाठी साइकिल से रविवार शाम अपने गांव जा रहा था। बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिक्सलेन हाईवे पर ढाबे के पहले औरैया की ओर से आ रहे एक ट्रक ने शैलेंद्र की साइकिल में टक्कर मारकर उसे कुचल दिया।
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड को देखकर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मृतक के पिता बकेवर थाने पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
- गांव जाने के दौरान हाईवे पर हुआ हादसा