फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 thousand cheats in the name of getting jobs on contract, report

संविदा पर नौकरी दिलवाने के बहाने 50हजार रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया।

Tue, 23 Jun 2020 09:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
50 thousand cheats in the name of getting jobs on contract, report
वीडियो बनाकर दरोगा को ब्लैकमेल करने वाले कथित पत्रकार के खिलाफ लखना के युवक ने स्वास्थ्य विभाग में संविदा के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर पचास हजार रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लखना कस्बे के खेड़ा मोहाल निवासी शुभम त्रिपाठी पुत्र प्रदीप त्रिपाठी ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह स्नातक बेरोजगार युवक है 24 अक्तूबर 2019 को सनत तिवारी पुत्र कृष्ण मुरारी तिवारी निवासी तकिया आजाद नगर थाना कोतवाली इटावा उसके पास आया और स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर कम्प्यूटर विभाग में एक महीने के अंतराल मे नौकरी दिलाने के बहाने पचास हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने बताया कि एक महीना बीत जाने के बाद जब नौकरी दिलाने के संबंध बात की तो सनत तिवारी पहले तो उसे टहलाता रहा। बाद में रुपयों की मांग की गई तो उसने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्घ पीड़ित युवक को जान से मारने की धमकी देने के साथ फर्जी मुकदमा मे फंसा देने की धमकी देने लगा।
पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित सनत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की तहरीर पर मामला दर्ज करने के साथ इस मामले की जांच बराउख चौकी इंचार्ज मोहम्मद कामिल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed