फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   50 gram panchayats divided into four development blocks

चार विकास खंडों में 50 ग्राम पंचायतें विभाजित

Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
50 gram panchayats divided into four development blocks
इकदिल। इकदिल ब्लाक का सत्याग्रह कार्यक्रम 26वें दिन महेवा विकासखंड की ग्राम पंचायत चंदपुरा में आयोजित किया गया। मिशन संयोजक दीपक राज ने बताया कि इकदिल क्षेत्र में 50 ग्राम पंचायतें आती हैं। वह सभी चार विकास खंडों में विभाजित हैं।
विज्ञापन

कहा कि हर विकास खंड का मुख्यालय बहुत दूर पड़ता है। इस कारण से यहां के लोगों को वह सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं, जो एक विकास स्तर पर होनी चाहिए। यहां के लोग अपने विकासखंड के मुख्यालय पर दूरी के कारण जाने से हमेशा हिचकते रहते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के रिटायर्ड इंस्पेक्टर जसवंत सिंह चौहान ने कहा कि इस क्षेत्र के लिए विकास खंड आवश्यक है। सालों पहले जब महेवा विकास खंड बना तो उसके स्थान पर हमारा गांव ही चयनित किया गया। पता नहीं क्या हुआ महेवा को ब्लॉक बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब हमारा ब्लॉक इकदिल में बना दिया जाए। सामाजिक संस्था कर्तव्य और अधिकार एक आंदोलन के संयोजक विनोद सिंह चौहान ने कहा कि जितना जल्दी हो सके सरकार को मिशन के सत्याग्रह को स्वीकार लेना चाहिए।
कहा कि शीघ्र ही विकास खंड की घोषणा कर देनी चाहिए। सह संयोजक डॉ. सुशील सम्राट ने कहा कि जब तक ब्लाक की घोषणा नहीं होती, तब तक सत्याग्रह आंदोलन लगातार चलता रहेगा। ग्रामीण अब चुनाव बहिष्कार के लिए तैयार हैं।

कार्यक्रम में शिवकांत पांडेय, शिवनाथ पांडेय, प्रेम सिंह, हरपाल सिंह जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, सोबरन सिंह, बाबू सिंह, सतीश कुमार, विनय कुमार, नितिन कुमार सिंह चौहान, गंभीर सिंह, सुभाष, ब्रज मोहन, कुलदीप, सुनील, अरविंद, श्रीशंकर, शिव नाथ आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed