{"_id":"61df15cdb72e682d4952dbad","slug":"50-corona-infected-found-in-a-day-etawah-news-knp6749952141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच चिकित्सक समेत 50 संक्रमित मिले, संख्या 155 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच चिकित्सक समेत 50 संक्रमित मिले, संख्या 155 पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसारता जा रहा है। बुधवार को अब तक के सबसे ज्यादा 50 संक्रमित मिलने से कुल संक्रमितों की संख्या 155 हो गई है। संक्रमितों में पांच चिकित्सक व 19 महिलाएं शामिल हैं। मंगलवार तक मिले 105 संक्रमितों में 87 लोग कोरोना की दोनों डोज ले चुके थे। जबकि शेष 18 संक्रमितों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया था।
बुधवार को पांच चिकित्सकों समेत 50 संक्रमित मिले, जिनमें 19 महिलाएं शामिल हैं। इन संक्रमितों में एक आठ साल का बालक भी शामिल है। सबसे ज्यादा 15 संक्रमित सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में मिले। शहर में पुरविया टोला, फ्रेंडस कालोनी, लालपुरा, उर्दू मोहल्ला, मेवाती टोला, मैनपुरी फाटक, पुलिस लाइन, पथवरिया, अड्डा गूलर, शांति कालोनी, जटपुरा, अहिरन टोला छिपैटी, न्यू कालोनी चौगुर्जी में एक-एक व सिंधी कालोनी में दो समेत शहर में पांच अन्य स्थानों पर संक्रमित मिले।
ग्रामीण क्षेत्रों में कुदरैल सरसईनावर में दो, हरौली, कुकावली जसवंतनगर, गुलाबपुर, सरसईनावर, राजपुर सीएचसी, जिला पंचायत हाई स्कूल सरसईनावर, शिवपुरी शाला, पर्डपुरा जसवंतनगर, खड़कौली बसरेहर, दतावली, वितभवन, सलेमपुर, सैफई क्षेत्र में एक-एक संक्रमित मिले। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। 50 संक्रमितों में 29 आरटीपीसीआर व 21 एंटीजन जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन
लोगों को नहीं सता रहा संक्रमण का डर
लवेदी। कस्बा लखना के बाजार व बैंकों में भीड़ को कोरोना संक्रमण का कोई डर नहीं सता रहा है। लोग बिना मास्क लगाए बेफिक्री से कार्यों को निपटाने में लगे रहे। बाजारों में मकर संक्रांति को लेकर हो भीड़ लग रही है। बुधवार को लखना स्थित जिला सहकारी बैंक में पेंशन निकालने के लिए काफी भीड़ देखने को मिली। सरकार कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार चेतावनी भी जारी कर रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डा. विनोद झा कहते हैं अब कोरोना तेजी से फैल रहा है। लोगों को चाहिए वह स्वयं व अपने परिजनों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें।