{"_id":"5f42b3bd8ebc3eabe82ce00f","slug":"5-satir-daboche-etawha-news-knp5784351157","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन व मोबाइल चोर गिरोह के पांच शातिर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन व मोबाइल चोर गिरोह के पांच शातिर दबोचे
विज्ञापन
फोटो संख्या 06 पुलिस टीम की गिरफ्त में मोबाइल व वाहन चोर गिरोह के सदस्य
- फोटो : ETAWHA
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने ने बिचपुरी खेड़ा नहर पुल के पास बाइक और मोबाइल चोर गिरोह के बाइक सवार दो बदमाशों को दबोचा है। उनकी निशानदेही पर पचावली रोड स्थित एक होम के पास से उनके तीन अन्य साथियों को भी दबोच है। बदमाशों के पास दो बाइक, दो अवैध असलाह और पांच विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन मिले हैं।
शनिवार को फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस टीम आईटीआई चौराहे पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि सैफई की ओर से कुछ लोग बाइक से शहर की ओर आ रहे हैं। उनके पास असलहे हैं। पुलिस ने टीम बनाकर बिचपुरी खेड़ा नहर पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी। सैफई की ओर से एक पल्सर मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक चालक तेजी से कट मारकर नहर पटरी की ओर भागने लगा। जब पुलिस टीम ने पीछा किया तो बाइक सवार बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दोनों बाइक सवार बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों के कब्जे से एक रिवाल्वर देसी, एक देसी तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बाइक चोरी की थी और उनके कब्जे से बरामद हुए मोबाइल फोन भी विभिन्न स्थानों से चोरी किए गए हैं।
पुलिस टीम ने बदमाशों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके अन्य साथी पचावली रोड स्थित सावित्री मैरिज होम के पास खड़े इंतजार कर रहे हैं और उनके पास भी चोरी की बाइक तथा मोबाइल फोन हैं। पुलिस टीम ने सावित्री मैरिज होम के पास दबिश देकर तीन अन्य बदमाशों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले इलाकों से चुराते थे बाइक
- प्रभारी निरीक्षक फ्रेंड्स कालोनी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वे लोग भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी करते हैं और उचित कीमत व ग्राहक मिलने पर बाइक बेच देते हैं। इसी प्रकार मोबाइल चोरी करने का भी काम करते हैं। शनिवार को भी सभी साथी पूर्व में चोरी की गई दोनों बाइकों को बेचने के लिए सावित्री मैरिज होम के पास एकत्र होने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार बदमाश
- विश्राम सिंह पुत्र सुलतान सिंह निवास दरियापुर, थाना करहल, जिला मैनपुरी।
- सुभाष दिवाकर पुत्र धनीराम निवासी बहादुरपुर, थाना भरथना।
- राहुल पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहल्ला आजादनगर टीला, थाना फ्रेंड्स कालोनी।
- कसीम पुत्र मो. सलीम निवासी मोहल्ला आजादनगर टीला, थाना फ्रेंड्स कालोनी।
- अरमान पुत्र मतीउल्लाह खां निवासी रानी बाग, रामलीला रोड, थाना कोतवाली।