{"_id":"63c6e7ef913d06561f2bd0c2","slug":"5-players-will-show-talent-in-taicondo-etawah-news-knp7393726126-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: जिले के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: जिले के पांच खिलाड़ी दिखाएंगे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दम
विज्ञापन
इटावा। जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कैडिट वर्ग के चार खिलाड़ी तमिलनाडु और जूनियर का एक खिलाड़ी बेंगलुरू में होने वाली प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे।
एसोसिएशन के सचिव हिमांशु यादव ने बताया कि 14 और 15 जनवरी को गाजियाबाद में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के ट्रायल का आयोजन कराया गया था। इसमें उनकी संस्था की तृषा सिंह, रुद्राक्ष प्रताप सिंह, वैष्णवी वर्मा, अभिनव कुुशवाहा और रितिक कुमार ने हिस्सा लिया था। इन सभी ने बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया है।
सह सचिव गोविंद और कोषाध्यक्ष नबीला ने बताया कि कैडिट वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 से 21 जनवरी तक तमिलनाडु के नमक्कल जिले में होगी। जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता बेंगलुरू में 27 से 29 जनवरी तक आयोजित कराई जाएगी। कैडिट वर्ग के खिलाड़ी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को रवाना हो जाएंगे।