फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   48 ghante baad bhee divyaang ko nahin dhoondh sake gotaakhor

48 घंटे बाद भी दिव्यांग को नहीं ढूंढ सके गोताखोर

Mon, 08 Nov 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
48 ghante baad bhee divyaang ko nahin dhoondh sake gotaakhor
यमुना नदी में ऊधम सिंह की तलाश करती पीएसी की टीम व थानाध्यक्ष - फोटो : ETAWAH
लवेदी। थाना क्षेत्र के लखनपुर घार गांव की मड़ैया गांव के दिव्यांग युवक का यमुना नदी में दो दिन बाद भी पता नहीं चला है। परिजनों के गांव के पास से गुजरी यमुना में युवक के डूबने की आशंका जताने के चलते स्थानीय और पीएसी के गोताखोरों की टीम सोमवार को भी नदी में तलाश की, लेकिन फिलहाल युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

लखनपुरा गांव निवासी ऊधम सिंह (20) पैरों से विकलांग है। शनिवार को वह बहन से भैया दूज का टीका कराने के बाद घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद से ऊधम का कुछ अता-पता नहीं चल सका है। परिजनों की मानें तो मीट खाने के बाद वह खेत में लगी बाजरा की फसल की रखवाली करने के लिए गया था।
विज्ञापन

पेट खराब होने पर वह खेत के पास यमुना नदी के किनारे वह शौच के लिए गया था। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजन खेत के पास गए थे। वहां यमुना के किनारे पैरों के निशान देखकर ऊधम के नदी में गिरकर लापता होने आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे सीओ साधूराम व थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने मौके पर जाकर जांच की थी। उसके बाद से गोताखोर नदी में ऊधम की तलाश कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने रविवार को 15वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों की टीम को बुलाया।

चकरनगर तहसील में यमुना व चंबल नदी में आई बाढ़ के चलते कैंप कर रही 15वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने भी यमुना के रनियां खिरीटी गांव तक ऊधम की तलाश की, लेकिन 48 घंटे से अधिक का समय गुजरने के बाद भी सुराग नहीं लगा है। थाना पुलिस ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अपने स्तर से भी मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लगातार यमुना नदी में निजी और पीएसी के गोताखोर ऊधम की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed