फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   471 gram pradhan, 542 kshetra panchayat members, 5093 gram panchayat members and 24

नामांकन केंद्रों पर दूसरे दिन भी लगा प्रत्याशियों समर्थकों का मेला

Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
471 gram pradhan, 542 kshetra panchayat members, 5093 gram panchayat members and 24
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे दिन भी नामांकन केंद्रों पर भीड़ रही। ग्राम प्रधान पद पर 0000 लोगों ने नामांकन कराया। क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 0000 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर 0000 उम्मीदवारों ने पर्चे जमा किए।
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन भी सुबह से ही सभी ब्लॉक मुख्यालयों में प्रत्याशी पहुंचने लगे थे। गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक को ही गेट के अंदर जाने दिया। साथ आए लोगों को 200 मीटर पहले ही रोक दिया गया।
विज्ञापन

ब्लॉकों में न्याय पंचायतवार 75 काउंटर बनाए थे। इन पर लाइनें लगाकर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नामांकन दाखिल किए गए। शाम पांच बजे तक नामांकन का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच बजे तक लाइन में लगने वाले सभी प्रत्याशियों के पर्चे जमा किए गए। काफी कोशिशों के बाद इस दौरान कोविड प्रोटोकाल की बंदिशें भी टूटती रहीं। सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
अलग-अलग ब्लॉकों से ब्लॉक प्रमुख पद के दावेदार नेताओं ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए गुरुवार को नामांकन कराया। जसवंतनगर क्षेत्र से मोंटी यादव, उनकी पत्नी, मां और पिता ने नामांकन किया।

शासन के निर्देशों के अनुसार मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क भी लगाई गई। यहां तैनात कर्मचारी थर्मल स्क्रीनिंग और पल्स आक्सीमीटर से आने वालों की जांच करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed