फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   4544 absent in the Upsssc examination

यूपीएसएसएससी की परीक्षा में 4544 रहे गैरहाजिर

Sun, 31 May 2015 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 31 May 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
4544 absent in the Upsssc examination

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक सामान्य चयन परीक्षा 2015 जिले में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा में 4544 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


जिले में कुल 24 सेंटर बनाए गए थे। हर केंद्र पर पुलिस फोर्स के साथ ही पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। जिले में कुल 12474 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। रविवार को परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू हुई और 11 बजे समाप्त हो गई। परीक्षा में 7930 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शेष 4544 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा पर पूरी तरह से नजर रखी गई। एसडीएम स्तर के 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र के लिए एक-एक सहायक पर्यवेक्षक बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट ने बताया कि जिले में कुल 63.57 फीसदी परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा छूटने के बाद शहर की सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भारी भीड़भाड़ नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed