फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   43 lakhs of English liquor taken from Punjab

पंजाब से लाई गई 43 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने संत विवेकानंद स्कूल के पास चेकिंग के दौरान अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक से नौ सौ पेटी क्रेजी रोमियो ब्रंाड की व्हिस्की बरामद हुई है। शराब की कीमत करीब 43 लाख रुपये बताई है। पुलिस ने ट्रक के मालिक चालक व हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि शराब को इटावा में उतारना था। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इटावा में शराब कहां और इसे लेने वाला है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद पकड़े लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी अपने हमराह फोर्स के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि एक ट्रक में अवैध रूप से पंजाब से भारी मात्रा में शराब लाई जा रही है। ट्रक सराय भूपत होते हुए आ रहा है। बताया यह भी गया है कि चालक करीब सौ पेटी शराब जसंवतनगर क्षेत्र में उतार आया है। बाकी शराब उसे इटावा में फर्रुखाबाद फाटक के पास उतारनी है। इस सूचना पर उन्होंने क्राइम ब्रांच प्रभारी सत्येंद्र सिंह यादव के अलावा सिविल लाइन थाना पुलिस के साथ चेकिंग शुरू करवा दी। तभी एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें अवैध शराब भरी थी। कागजात चेक किए तो वह फर्जी निकले।
विज्ञापन



पुलिस ने इस संबंध में मध्यप्रदेश इंदौर जिले के नौबारी खेड़ा निवासी ट्रक मालिक रविंद्र सिंह ओझा पुत्र भगवान दास निवासी के अलावा इंदौर के शांति नगर निवासी चालक बनय सिंह पुत्र सुमेर सिंह, गांधी नगर सलोदिया निवासी हेल्पर राम भान सिंह पुत्र हरेंद्र भान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आबकारी टीम को बुलाकर छानबीन कराई तो उसके कागजात फर्जी निकले। सीओ सिटी ने बताया कि ट्रक में 900 पेटी अंग्रेजी बरामद हुई है। एक पेटी में व्हिस्की के 48 पौआ रखे हैं। एक की कीमत लगभग 100 रुपये बताई गई है। इस हिसाब से पकड़ी गई अवैध शराब की कीमत लगभग 43 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। शराब पंजाब से लाई गई है। बताया कि चालक ने पूछताछ में बताया कि उसे फर्रुखाबाद फाटक के पास पहुंचने के लिए कहा गया था वहां पहुंचने के बाद पार्टी उसे फोन करती। फोन करने वाला कौन है इसकी उसे जानकारी नही है। उन्होंने बताया कि चालक ने बिल्टी पंजाब से अरुणाचल प्रदेश के लिए बनवाई थी लेकिन उसने रास्ते में भी शराब उतारी है। इससे लगता है कि बिल्टी भी फर्जी है। पकडे़ गए लोगों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed