फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   43 got employment in rojgar mela

Etawah News: रोजगार मेला में 43 को मिली नौकरी

Sat, 14 Jan 2023 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
43 got employment in rojgar mela
इटावा। जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें चार कंपनियों ने 181 युवाओं की योग्यता परखी। इनमें 43 अभ्यर्थियों की नौकरी की तलाश पूरी हो र्गई। नियुक्ति पत्र पाकर उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम इटावा ने 46 में 11, सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंस सर्विस ने 39 मेें से पांच अभ्यर्थियों का चयन किया। जबकि नवा भारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड ने 42 में नौ व जीएस फोर सिक्योर सोल्यूशन इंडिया ने 54 मेें 18 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के बाद चयन किया।
विज्ञापन

जीएस फोर सिक्योर सोल्यूशन इंडिया के प्रतिनिधि अमित अवस्थी ने बताया कि कंपनी को 250 सिक्योरिटी गार्ड चाहिए। इन्हें 11 हजार से लेकर 17 हजार रुपये महीना मानदेय मिलेगा। कार्यक्षेत्र गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद होगा। चयनित 18 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवा भारत फर्टिलाइजर्स कंपनी के प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी को 50 मार्केटिंग प्रतिनिधि चाहिए। मानदेय 10 से 12 हजार रुपये महीना व कार्यक्षेत्र मेरठ होगा। नौ युवा इस पद पर चुने गए हैं।

नौरंगाबाद से आए मोहम्मद अनस ने बताया कि बीएससी कर चुके हैं। रोजगार मेले में सफलता की आस लेकर आए हैं। यह पहला अनुभव है। उन्होंने खुशी जताई।
जसवंतनगर के आदित्य कुमार ने कहा कि डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग कर चुके हैं। नौकरी की तलाश पूरी होने की आस है। उन्होेंने मेले के आयोजन को अच्छा बताया।
राहतपुरा से आए अभिषेक कुमार ने बताया वह कृषि स्नातक हैं। रोजगार मेले में बड़ी उम्मीद लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed