फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चार बार फाटक बंद न होने से दर्जनभर ट्रेनों पर पड़ा असर

चार बार फाटक बंद न होने से दर्जनभर ट्रेनों पर पड़ा असर

Thu, 03 Aug 2017 12:02 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
चार बार फाटक बंद न होने से दर्जनभर ट्रेनों पर पड़ा असर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
मैनपुरी अंडरब्रिज में पानी भरने का असर बुधवार को 28बी रामनगर रेलवे फाटक पर पड़ा। यहां से वाहनों के लगातार निकलने के कारण दिन में चार बार क्रासिंग का गेट बंद न हो सका। इस कारण करीब दर्जन भर ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ा।

बुधवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक, 1 बजकर 11 मिनट से 1:26 तक , 1 बजकर 55 मिनट से 2 बजकर 12 मिनट तक और 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक क्रासिंग का गेट बंद न हो सका। इस कारण करीब दर्जन भर ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट होने की वजह से इस ट्रैक पर पहले से ही काफी दबाव रहता है। ऐसे में मैनपुरी अंडरब्रिज के नीचे पानी भर जाने सैफई, आगरा और मैनपुरी जाने वाले बड़े वाहनों के सामने काफी गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। उन्हें रास्ता बदलकर चलना पड़ता है। ऐेसे में क्रासिंग पर जाम लगने से ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रामनगर रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed