{"_id":"59553bc44f1c1baf418b4717","slug":"41498758084-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार घायल
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में चार घायल
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बसरेहर थानाक्षेत्र के अंतर्गत लुहिया पुल के पास बाइक से जा रहे करन सिंह पुत्र अधारी लाल निवासी डुढवला थाना भरथना व जय पाल पुत्र मेघनाथ निवासी नगला सूरज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। बताया गया है कि दोनों की जेब से पांच हजार रुपये भी चोरी हो गए। दोनों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा क्षेत्र के गांव रसूलाबाद के पास हुआ। जहां बाइकों की भिड़ंत में सनोज पुत्र सुखलाल निवासी रसूलाबाद घायल हो गया। इसके अलावा, इकदिल क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास बाइकों की टक्कर में बाइक सवार लल्लन सिंह पुत्र राजा राम निवासी निगोंह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उनके सिर में चोटें आई हैं।