{"_id":"6423329570b41880e0016604","slug":"4-arrested-in-fraud-case-form-app-etawha-news-c-12-1-149529-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मोबाइल एप से दोस्ती कर ठगी करने में चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मोबाइल एप से दोस्ती कर ठगी करने में चार गिरफ्तार
Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
इटावा। मोबाइल एप के जरिये दोस्ती कर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कार, बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
बाराबंकी के थाना टिकैतनगर के वांस गांव निवासी भानू प्रताप सिंह इकदिल रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सात मार्च को एक एप डाउनलोड किया तो युवक का फोन आया। उसने दोस्ती कर बुलाया तो वहां पहले से ही उसके तीन साथी मौजूद थे। उन्होंने उसे बंधक बना लिया। धमकाकर उसके मोबाइल का पासवर्ड पूछकर खाते से 87,850 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद भगा दिया। उसने घटना की जानकारी थाना फ्रेंड्स कालोनी में दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की।
एसएसपी संजय वर्मा को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस की दो टीमों का गठन कर जांच के आदेश दिए। एसएसपी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस को सूचना मिली कि सूत मिल कालोनी में खड़ी कार में चार लोग किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने चारों लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए लोगों में सुमित यादव निवासी गंगा बिहार कालोनी, शिवा यादव निवासी रेलवे फील्ड, आलोक परिहार निवासी शांति काॅलोनी थाना फ्रेंड्स कालोनी और सुमित यादव निवासी रणवीर नगर थाना सिविल लाइन शामिल हैं। एसएसपी ने एसओजी, सर्विलांस और थाना फ्रेंड्स काॅलोनी पुलिस को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है।