फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   38 street light gayab

1 लाख 95 हजार की स्ट्रीट लाइटें खंभों से हो गई गायब

Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
38 street light gayab
जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम अंडावली में ग्राम पंचायत से लगाई गई एलईडी स्ट्रीट लाइटें अब खंभों पर नहीं हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इन लाइटों को बेच दिया गया है। प्रधान का कहना है कि लाइटों को ठीक कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अंडावली में 14 वें वित्त के तहत 38 स्ट्रीट लाइटें प्रत्येक खंभे पर वित्तीय वर्ष 2018-19 में लगाई गई थी। कुछ ही दिनों बाद इन लाइटों को ग्राम प्रधान ने उतार लिया। इन लाइटों की कुल कीमत 1 लाख 95 हजार 900 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण हरविलास, संतोष, प्रेम सिंह, महेश सिंह, उपांशु, शेखर आदि ने जब ग्राम प्रधान अविनाश कुमार से लाइटों के बारे में जानकारी की तो उन्होंने बताया कि ठीक होने गईं है। जल्द ही लग जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत विमल कुमार ने बताया कि इस मामले की जानकारी उनके पास नहीं है। जानकारी करने के बाद ही अगर शिकायत सही होती है तो कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed