फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   373 candidates came to the employment fair, 116 selected

Etawah News: रोजगार मेले में आए 373 अभ्यर्थी, 116 का चयन

Fri, 22 Sep 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 22 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
373 candidates came to the employment fair, 116 selected
इटावा। शुक्रवार सुबह से शुरू हुई करीब चार घंटे की बारिश की वजह से जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित हुआ रोजगार मेले पर भी असर पड़ा। बारिश की वजह से कम संख्या में अभ्यर्थी आए। मेले में 11 कंपनियों को प्रतिभाग करना था, लेकिन दो कंपनियां नहीं आई। जबकि मेले में 1092 अभ्यर्थियों को आना था, आए सिर्फ 373 अभ्यर्थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय व मॉडल करियर सेंटर की ओर से जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को रोजगार मेला लगाया गया। इसमें नौ कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 373 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए, इनमें 116 का चयन हुआ।
विज्ञापन

प्रभारी सेवायोजन अधिकारी शुभम वर्मा ने बताया कि रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के समक्ष 37 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 14 का चयन हुआ। जेनबक्राॅप्सीएंस प्राइवेट लिमिटेड के समक्ष 29 अभ्यर्थी आए, जिसमें 11 का चयन हुआ। डाबर आयुर्वेदिक एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों ने 52 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के बाद 20 का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटास बायोटेक हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के समक्ष 63 अभ्यर्थी आए, इनमें से 28 का, एसबीआई जीवन बीमा निगम निगम लिमिटेड के समक्ष 46 अभ्यर्थी आए, इनमें से 14 का, एलआईसी इटावा के समक्ष 38 अभ्यर्थी आए, इनमें से सात, बजाज कैपिटल के समक्ष 49 अभ्यर्थी आए, इनमें से 11, एडीको प्राइवेट लिमिटेड के समक्ष 27 अभ्यर्थी आए, इनमें से सात का, एएस वर्ड ग्रुप के समक्ष 32 अभ्यर्थी आए, इनमें से छह अभ्यर्थियों का चयन हुआ। बारिश की वजह से रोजगार मेला में काफी कम संख्या में अभ्यर्थी आए। चयनित अभ्यर्थियों को आठ हजार से लेकर 16,300 रुपये महीना मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed