फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पुल कहारान पर अचानक गिरा बिजली का जर्जर पोल

पुल कहारान पर अचानक गिरा बिजली का जर्जर पोल

Mon, 04 Mar 2019 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पुल कहारान पर अचानक गिरा बिजली का जर्जर पोल
बिजली विभाग की उदासीनता के चलते सोमवार की सुबह बिजली का जर्जर पोल गिर गया। गनीमत रही कि हादसा सुबह के वक्त हुआ और उस समय पर सड़क पर भीड़भाड़ और वाहनों की संख्या कम थी। पोल गिरने से मार्ग पर करीब तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन



नौरंगाबाद चौराहे से नगरपालिका को जाने वाले अति व्यस्त मार्ग पर पुल कहारान के समीप एक जर्जर बिजली का पोल धराशायी हो गया और सामने की दीवार पर जाकर टिक गया। पोल की लंबाई, सड़क की चौड़ाई से अधिक होने की वजह से वह जमीन पर आकर नहीं गिरा। इसके अलावा जिस समय यह हादसा हुआ। उस वक्त मार्ग पर आवाजाही भी दिन के सापेक्ष कम थी।
विज्ञापन



आसपास के लोगों ने बिजली विभाग को फोन करके सबसे पहले सप्लाई बंद करवाई। पोल गिरने से मार्ग के एक तरफ से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पहिया वाहनों के आवागमन से हालात और बदतर होते गए। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे बाद जर्जर पोल हटाया जा सका।

यहां मौजूद लोग इस हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराते रहे। उनका कहना रहा कि काफी समय से पोल जर्जर हैं। लेकिन विभाग हादसे का इंतजार कर रहा है।


इस संबंध में नगरीय क्षेत्र के एक्सईएन राहुल कटियार ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम भेज दी थी। क्षतिग्रस्त पोल को हटवा कर दूसरा स्थापित कराया है। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर जितने भी पोल जर्जर हालत में हैं। उनकी मरम्मत कराई जाएगी या फिर जरूरत के अनुसार उन्हें बदला जाएगा। चिंन्हीकरण का कार्य शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed