{"_id":"5c51e843bdec224e364f984d","slug":"31548871747-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की एक्सपायरी बीयर पर चला रोड रोलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की एक्सपायरी बीयर पर चला रोड रोलर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। छह माह पुरानी एक्सपायरी बीयर को आबकारी विभाग ने नष्ट कर दिया। बुधवार को आबकारी कार्यालय में एसडीएम की मौजूदगी में डेढ़ करोड़ की बीयर केन पर रोलर चलवाया गया। इनमें किंगफिशर, अंडरबोल्ट, हॉरवर्ड तथा 5000 ब्रांड की बीयर है।
जिला आबकारी अधिकारी कमल किशोर शुक्ला ने बताया कि नष्ट की गई बीयर केन आबकारी विभाग के गोदाम में रखी थी। छह माह से ज्यादा की अवधि पूरी होने पर एक्सपायरी डेट निकलने के बाद विभाग ने इन्हें नष्ट करने का निर्णय लिया। इससे पूर्व एसडीएम सदर सिद्धार्थ भी इन्हें नष्ट किए जाने की जानकारी देने पर उन्होंने गोदाम का निरीक्षण किया। नष्ट की गई बीयर के 4920 केन हैं। वर्तमान में इनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये हैं।
केन को सीलबंद पेटियों निकालकर उन पर रोलर चलवाकर उन्हें नष्ट किया गया। शराब को नष्ट किए जाने से पूर्व आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर शिवहरि मिश्रा,जिला आबकारी अधिकारी कमल किशोर शुक्ला, शहर के आबकारी निरीक्षक अमित कुमार, आबकारी निरीक्षक विचित्र कुमार आदि मौजूद रहे।