{"_id":"5b37bf0c4f1c1b2b428b78cc","slug":"31530380044-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसओ ने किया स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसओ ने किया स्टेशन का निरीक्षण
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। रेलवे के मुख्य सेफ्टी अधिकारी डी कश्यप तथा डिप्टी मुख्य सेफ्टी अधिकारी ब्रजेश मिश्रा ने शनिवार को भदान से लेकर इटावा रेलवे स्टेशन तक पटरी, स्लीपर, प्वाइंट और क्रासिंग का निरीक्षण किया।
प्लेटफार्म नंबर एक पर टूटा स्लीपर बदलवाने और प्वाइंट 204 की क्रासिंग बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान प्लेटफार्म पर अवैध रूप से वेंडरों के घूमने पर नाराजगी जताई।
रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडरों का कारोबार बंद नहीं हो रहा है। निरीक्षण पर आने वाले रेलवे के आला अधिकारी और रेलवे के चिकित्सक अवैध वेंडरों को पहचान लेते हैं, जिनके ऊपर स्टेशन से प्लेटफार्म तक सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी है, उन्हें यह नजर नहीं आते हैं।
विज्ञापन
इन अवैध वेंडरों की वजह से प्लेटफार्म के भोजनालय पर ताला पड़ गया है। पिछले दिनों रेलवे चिकित्सक डा.वीपी पाठक ने कई अवैध वेंडरों को चिन्हित किया था। यह फर्जी प्रमाण पत्र के जरिए अवैध रूप से खान पान सामग्री बेचते पाए गए थे।
सीएसओ ने किया स्टेशन का निरीक्षण
अवैध वेंडर घूमते देख जताई नाराजगी