{"_id":"5a2422484f1c1b156b8ba027","slug":"31512317512-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया खाद से लदा ट्रैक्टर नहर में गिरा चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूरिया खाद से लदा ट्रैक्टर नहर में गिरा चालक घायल
Updated Sun, 03 Dec 2017 09:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर।
चौबिया थाना क्षेत्र के राहिन पुल के पास यूरिया खाद की बोरियां लादकर बसरेहर जा रहा एक ट्रैक्टर बेकाबू होकर नहर में पलट गया। इस हादसे में चालक घायल हो गया। ट्राली में लदी खाद की बोरियां नहर में जा गिरीं। हादसे की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे । कुछ लोग तो चालक को बचाने में लग गए तो कुछ लोग खाद की बोरियां लूट ले गए। बताया गया कि करीब सौ बोरियों को लोग लूट ले गए। पुलिस बोरियां लूटने वालों को तलाश कर रही है।
मैनपुरी जिले के नगला गईयर गांव निवासी विजेंद्र सिंह ट्रैक्टर का चालक है। रविवार को वह मैनपुरी से अपने ट्रैक्टर में 250 यूरिया खाद की बोरियां लादकर मैनपुरी से बसरेहर स्थित किसान सेवा केंद्र जा रहा था। जैसे ही उसका ट्रैक्टर राहिन नहर पुल के पास पहुंचा। नहर पुल की ऊंचाई ज्यादा थी तो चालक ने ट्रैक्टर को उस पर चढ़ाने का प्रयास किया लेकिन ट्रैक्टर उस पर नहीं चल सका और उल्टा लौटने लगा। चालक ने ट्रैक्टर को रोकने का काफी प्रयास किया। वह रोकने में सफल नहीं हो सका। बाद में ट्रैक्टर नहर में पलट गया। ट्रैक्टर के नहर में गिरने से उसमें लदी खाद की बोरियां भी पानी में गिर गई। साथ ही चालक को भी चोटें आईं। आसपास के लोगों को जैसे ही ट्रैक्टर के नहर में गिरने की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और चालक को बाहर निकाला। वहीं कुछ लोग नहर से बोरियां लूट कर भाग गए। बाद में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसओ बसरेहर रमाकांत दुबे के अलावा प्रभारी एसओ चौबिया राजेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस ने ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया। पुलिस नहर में पड़ी बोरियों को निकलवाने का काम शुरू कराया। जिसमें करीब सौ बोरियां गायब थीं। पुलिस गबाय बोरियों की तलाश कर रही है। चालक को सीएचसी भेजा गया है।
- यूरिया से लदा ट्रैक्टर नहर में गिरा, चालक घायल
- चौबिया थाना क्षेत्र के राहिन पुल पर हुआ हादसा
- ट्रैक्टर पलटने के बाद लोग खाद लूट ले गए
फोटो नंबर 09, 10 एवं 11- चौबिया थाना क्षेत्र के ग्राम राहिन पुल के पास नहर में पलटी डीएपी से भरी ट्रैक्टर ट्राली एवं चालक को पानी से निकालते ग्रामीण