{"_id":"5a16fcb94f1c1b8d698bd4fc","slug":"31511455929-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकायों की 80 फीसदी सीटों पर भाजपा की होगी जीत: डा. रामशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकायों की 80 फीसदी सीटों पर भाजपा की होगी जीत: डा. रामशंकर
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार जनता की अपेक्षाओं को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रहे निकाय चुनावों में भाजपा 80 फीसदी सीटाें पर जीत हासिल करेगी। नगर निगम की 16 सीटों पर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने इटावा जिले की सभी सीटाें पर भाजपा की जीत का दावा किया। वह भाजपा प्रत्याशी विनीता गुप्ता के चुनाव प्रचार में शहर आए थे।
चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातची में कहा कि भाजपा निकाय चुनाव पूरे प्रदेश में अपने सिंबल पर लड़ रही है। जो लोग भाजपा के सिंबल को छोड़कर पार्टी की धारा के विपरीत चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें भाजपा से निकाल दिया गया है। भाजपा को ऐसे लोगाें से कोई सहानुभूति नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यकाल में सुशासन, विकास की नीतियों से जनता प्रभावित है। भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं यूपी सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरी है। कहा कि कुछ लोग धार्मिकता के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा को ऐसे लोगों से कोई सहानुभूति नहीं है। इसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी विनीता गुप्ता के समर्थन में कई मोहल्लों में जनसंपर्क किया। मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे, प्रत्याशी विनीता गुप्ता, कृपानारायण तिवारी, विकास भदौरिया, अजय धाकरे, विक्रम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- भाजपा सरकार ने जनता की अपेक्षाओें को किया पूरा : कठेरिया
- एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष की प्रेस वार्ता
फोटो नंबर 22- पत्रकारों से बातचीत करते एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष डा. रामशंकर कठेरिया