फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   31 FIR and 27 lac recover on power checking

पहले दिन 31 पर एफआईआर, 27 लाख वसूले

Tue, 13 Jan 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 13 Jan 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
31 FIR and 27 lac recover on power checking

बिजली चोरी रोकने के लिए महाभियान के पहले दिन 31 पर एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा करीब 27.20 लाख रुपये की वसूली की गई है। जिले भर में पुलिस, प्रशासन तथा बिजली विभाग के द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में बड़ी उपलब्धी का दावा किया जा रहा है।

विज्ञापन


चोरी के मामले सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्र में सामने आए है। पहले दिन 432 कनेक्शनों को चेक किया गया है। महाभियान के चलते जिले भर में हड़कंप की स्थित रही है। चेकिंग के दौरान कई घरों में ताले लटकते मिले। खास बात यह है कि कहीं भी दलों को विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के लिए गठित किए गए अधिशासी अभियंता खंड-1 राजेश कुमार ग्रोवर तथा अधिशासी अभियंता अजय कपूर की टीमों ने सुबह 11 बजे रानीबाग में दस्तक दी। दोनों टीमों में शामिल दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ डोर टू डोर चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन 174 कनेक्शन चेक किए गए। दो घरों में चोरी पकड़ी गई तथा मौके पर ही 18 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। 14 नए कनेक्शन दिए गए। 33 नए मीटर लगाकर कनेक्शन दिए गए। 4.70 लाख से अधिक का बकाया होने पर 13 कनेक्शन विच्छेदित किए गए।

पहले दिन ही 19.40 लाख की वसूली की गई है। अभियान में क्षेत्रधिकारी सदर सिद्धार्थ वर्मा, कोतवाल बलवीर सिंह गौर भी मौजूद रहे। कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था रही है। वितरण खंड-2 में 278 कनेक्शन चेक किए गए है तथा 38 चोरी के मामले पकड़े गए हैं।

इनमें से 7 पर 40 हजार का समन शुल्क वसूल किया गया है। 31 विद्युुत चोराें के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। 11 ओवरलोड कनेक्शनों का लोड बढ़ाया गया। 43 नए कनेक्शन किए गए। 19 नए मीटर लगाए गए। 3.96 लाख का बकाया होने पर 29 उपभोक्ताआें के कनेक्शन विच्छेदित किए गए हैं। 118 बकाएदार उपभोक्ताओं से 7.80 लाख वसूल किया गया।

अधिशासी अभियंता खंड-2 आरबी सिंह के नेतृत्व में जसवंतनगर क्षेत्र में अभियान चलाया गया तथा सबसे अधिक 20 चोरी के मामले यहां पकड़े गए। एसडीएम सैफई सियाराम मौर्या ने एसडीओ विद्युत श्रीकांत रंगीला के साथ सैफई क्षेत्र में अभियान चलाया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी अरुण दीक्षित भी मौजूद रहे। भरथना कस्बे के राजागंज में एसडीएम ताखा सुरेश चंद्र शर्मा, एसडीओ बीके सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। चकरनगर क्षेत्र में एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी के  नेतृत्व में अभियान चलाया गया।


जिले में 337 करोड़ बकाया
जिले में उपभोक्ताओं पर करोड़ों की बकाएदारी होने के कारण विद्युत विभाग का दम फूल रहा है। जानक ारी के अनुसार खंड-2 में 187 करोड़ तथा खंड-1 में 150 करोड़ से अधिक की पुरानी  बकायादारी है। हालांकि इसमेें बड़ी राशि सरकारी विभागों पर ही बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed