{"_id":"6a400a25ccb1301a5c072303","slug":"300-seats-only-75-applications-admission-deadline-extended-for-abhyudaya-coaching-etawah-news-c-216-1-etw1004-145068-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 300 सीटें, आवेदन सिर्फ 75, अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश की तारीख बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 300 सीटें, आवेदन सिर्फ 75, अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश की तारीख बढ़ी
विज्ञापन
इटावा। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना में इस बार अपेक्षित संख्या में आवेदन नहीं मिलने पर प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। 300 सीटों के सापेक्ष अब तक केवल 75 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। पहले प्रवेश प्रक्रिया 24 जून तक पूरी होनी थी, लेकिन कम आवेदन आने के कारण अब अभ्यर्थी 30 जून तक प्रवेश ले सकेंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बद्येल ने बताया कि योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग संचालित की जाती है। इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुल 300 सीटें निर्धारित की गई हैं, लेकिन निर्धारित समय सीमा तक मात्र 75 आवेदन ही प्राप्त हुए। यानी अभी तक केवल 25 प्रतिशत सीटों पर ही आवेदन पहुंचे हैं। कम आवेदन मिलने के मद्देनज़र पात्र अभ्यर्थियों को एक और अवसर देने के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक योजना की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि शेष सीटों पर भी प्रवेश सुनिश्चित हो सके। अधिकारियों ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रक्रिया पूरी कर निशुल्क कोचिंग योजना का लाभ उठाएं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आवेदन फॉर्म जिला समाज कल्याण कार्यालय, जीआईसी इटावा और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैफई से प्राप्त किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित की गई है। बताया कि सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग के लिए स्नातक अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। वहीं, नीट की तैयारी के लिए विज्ञान वर्ग के 12वीं में अध्ययनरत अथवा 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 7017544033 और 9557509437 पर संपर्क कर सकते हैं।