{"_id":"63810e1af21c353267315edb","slug":"300-samooh-will-make-pushtahar-etawah-news-knp7302408159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: तीन सौ समूह की महिलाएं करेंगी पुष्टाहार का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: तीन सौ समूह की महिलाएं करेंगी पुष्टाहार का कारोबार
विज्ञापन
इटावा। अब एनआरएलएम (राष्ट्रीय आजीविका मिशन) के तहत 300 समूहों की करीब तीन हजार महिलाएं पुष्टाहार बनाकर उद्यमी कहलाएंगी। इसके लिए जिले में तीन यूनिटें लगाई जा रही हैं। अगले सप्ताह तक बकेवर की इकाई शुरू कर दी जाएगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती और बच्चों को बंटने वाला पुष्टाहार अब एनआरएलएम समूह की महिलाएं बनाएंगी। इसके लिए जिले के महेवा ब्लॉक के बकेवर, सैफई के लछवाई और बसरेहर के बादरीपुर गांव में तीन यूनिट स्थापित की जा रही हैं।
इन तीनों यूनिट के लिए करीब एक करोड़ रुपये 3,300 महिलाओं ने एकत्र किए हैं। सभी ने लगभग तीन-तीन हजार रुपये देकर इस लघु उद्योग में अपनी हिस्सेदारी तय की है।
विज्ञापन
अब इन तीनों यूनिटों में दालें, मूंगफली, तेज, रिफाइंड समेत पुष्टाहार बनाया जाएगा। बकेवर वाली इकाई लगभग तैयार है। यहां दूूध पाउडर और गेहूं पहुंच चुका है। नवंबर के पहले सप्ताह में इसका शुभारंभ हो सकता है। बाकी अन्य यूनिटें भी फरवरी तक शुरू होने की उम्मीद है। तीनों इकाइयों संचालन होने के बाद जिले में पुष्टाहार की आपूर्ति यही कराएंगी।
20 महिलाओं का समूह देखेगा प्रबंधन
300 समूहों के अलावा एक 20 महिलाओं का समूह प्रबंधन देखने के लिए लगाया गया है। इस समूह की महिलाओं ने भी 15-15 हजार रुपये देकर इस कारोबार में हिस्सेदारी की है।
100-100 समूह संभालेंगे हर इकाई की जिम्मेदारी
तीन सौ समूहों की महिलाओं ने इस प्रोजेक्ट को मिलकर शुरू किया है। हर समूह में लगभग 11 महिलाएं हैं। तीन यूनिट शुरू होने के बाद हर इकाई की जिम्मेदारी 100-100 समूह संभालेंगे।
जिले में तीन यूनिटें पुष्टाहार बनाने के लिए लगाई जा रही हैं। बकेवर की लगभग तैयार हो गई है। नवंबर के पहले सप्ताह में यह शुरू करने का प्रयास है। वहीं अन्य दोनों भी जल्द शुरू होंगी। इससे महिलाएं और सशक्त होंगी। - बृजमोहन अंबेड, उपायुक्त स्वत : रोजगार