फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   30 goods carrier wehilce vhalan due to put travellers on wehicle

सवारियां बैठाने में 30 मालवाहक वाहनों का चालान

Mon, 03 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
30 goods carrier wehilce vhalan due to  put  travellers on wehicle
इटावा। घाटमपुर के भीतरगांव में शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटने से 26 लोगों की मौत के बाद शासन ने मालवाहक वाहनों में सवारियां ले जाने पर रोक लगा दी है। सीएम ने 10 हजार रुपये तक जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को डीएम और एसएसपी सड़कों पर उतरे और चेकिंग की। नियम तोड़ने पर 30 वाहनों का चालान कर दिया। प्रशासन तो अपना काम कर रहा है, लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

कानपुर के घाटमपुर में हुए हादसे के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आलम ये है कि दुर्गम रास्तों पर ठसाठस सवारियों से भरीं ट्रैक्टर-ट्रालियां और लोडर दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएम के सख्त निर्देश के बाद डीएम अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद, एसडीएम सदर विक्रम राघव, सीओ सिटी अमित कुमार और एआरटीओ ब्रजेश यादव सोमवार को मुस्तैद दिखे। उदी रोड पर तीन ट्रैक्टर ट्रालियों का चालन कर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। सवारियों से अपील की गई कि मालवाहक वाहन से यात्रा न करें। इसके अलावा चकरनगर, बढ़पुरा और ऊसराहार में भी चेकिंग की गई। 30 मालवाहक वाहनों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 मौतों के बाद भी नहीं लिया सबक
चार अप्रैल 2021 को बढ़पुरा में सवारियां लेकर जा रही डीसीएम खाई में चली गई थी। हादसे में 12 लोगों की मौत हुई थी और 52 लोग घायल हुए थे। सभी लोग बच्चे का मुंडन कराने लखना कालका देवी मंदिर जा रहे थे। इस हादसे के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया। अब कानपुर में हुए हादसे के बाद प्रशासन फिर सख्ती दिखा रहा है लेकिन लोगों को भी सचेत रहना चाहिए।

मुनादी कराकर करें जागरूक : डीपीआरओ
इटावा। डीपीआरओ बनवारी लाल ने सभी ग्राम प्रधानों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने गांवों में डुगडुगी बजवाकर मुनादी कराएं। गांव में ये संदेश दें कि कोई भी व्यक्ति सवारी वाहन के रूप में ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग न करें। उन्होंने सभी प्रधानों को मुनादी का वीडियो भेजने के लिए कहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed