फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   30 CCTV cameras scanned, information about missing people also being collected

Etawah News: 30 सीसीटीवी कैमरे खंगाले, गुमशुदा लोगों की भी जुटाई जा रही जानकारी

Sun, 11 Feb 2024 01:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
30 CCTV cameras scanned, information about missing people also being collected
इटावा। छितौनी गांव के एक खेत पर करब के साथ जले मिले शव की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शुक्रवार तक करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। सैफई और वैदपुरा से पिछले दिनों गायब हुए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

वैदपुरा थाने के वैदपुरा-खरदूली रोड पर पड़ने वाले छितौनी गांव के पास एक किसान के खेत में शुक्रवार सुबह चौकीदार ने करब में जलता शव देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर क्षेत्रीय लोगों से अधिकारियों से पूछताछ की थी। शव पूरी तरह जला होने की वजह से महिला या पुरुष का यह स्पष्ट नहीं हो सका। शुक्रवार को दूसरे दिन भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की है। खरदूली रोड पर जाने वाले करीब 30 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया है। इनमें दिखने वाले लोगों और वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उधर, वैदपुरा और सैफई क्षेत्र से पिछले दिनों गायब हुए लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। वैदपुरा थाने से 17 दिसंबर से दो फरवरी तक तीन महिलाएं और एक पुरुष गायब हुए हैं। इनका अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed