{"_id":"578bcb374f1c1b8845c4b55d","slug":"3-people-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
सराय मिठ्ठे के सामने गैस टैंकर से टकराई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय मिठ्ठे के सामने एक स्विफ्ट डिजायर कार गैस टैंकर से टकरा गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों कार सवार फतेहपुर से अलीगढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन
अलीगढ़ जनपद निवासी हंसला पुत्र मुईव इस्लाम अपनी कार से फतेहपुर से अलीगढ़ जा रहे थे। कार में बुराना खातून पुत्री अब्दुल्ला शहीद इस्लाम व अनूषा पुत्री मुस्ताक हुसैन सवार थीं। बुराना खातून का मायका फतेहपुर में है।
विज्ञापन
वह अपनी ससुराल अलीगढ़ जा रही थीं। बकेवर थाने के ग्राम सराय मिठ्ठे के समीप हाईवे पर औरैया की ओर से आ रहे गैस से भरे टैंकर का अचानक कट लगने से कार टैंकर में टकरा गई। इससे कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। गाड़ी के तिरछा होने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना के बाद भी थाना पुलिस देर से पहुंची। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से एंबुलेंस महेवा ले गई। बाद में पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन