फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   3.59 lakh to farmers on crop waste

फसल बर्बादी पर किसानों को दिए 3.59 लाख

Sat, 18 Apr 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 18 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
3.59 lakh to farmers on crop waste

जसवंतनगर तहसील क्षेत्र में बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि में फसलें बर्बाद होने पर शासन ने अभी तक कुल 96 ग्राम सभाओं के 25,484 पीड़ित किसानों को राहत चेक दिए हैं।

विज्ञापन


इसके तहत 3781 हेक्टेयर प्रभावित रकबों में भूमि पर नष्ट फसलों पर 3,59,294 रुपये की आपदा सहायता धनराशि प्रदान दी जा चुकी है। हालांकि  ग्राम सभा बहोरीपुर, सिसहाट, तिजौरा, ललखोर में सर्वे का काम पूरा न होने के कारण मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


तहसील में अभी तक कुल सात करोड़ 60 लाख 70 हजार रुपये राहत के तौर पर प्रदेश सरकार ने भेजे हैं। इसमें लगभग आधी राशि ही किसानों में बंट पाई है।

तहसीलदार जयकरन कुशवाह ने बताया कि पिछले दिनों बेमौसम हुई बरसात व ओलावृष्टि में किसानों की फसलें बर्बाद होने पर तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा नगला सुमान तिरकाराबाचा के 367 किसानों को 13,37,898 रुपये, ग्राम तिजौरा के 614 किसानों को 22,58,832 रुपये, कुरसेना के 789 किसानों को 19,14,480 रुपये के चेक बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार ग्राम केलोखर के 337 किसानों को 5,31,810, ग्राम हेबरा के 352 किसानों को 8,12,349 रुपये, ग्राम अंडाबली के 290 किसानों को 2,79,570 रुपये, ग्राम धनुआ के 1397 किसानों को 18,28,242 रुपये, नगला तौर के 628 किसानों को 97 हजार रुपये, बीबामऊ के 341 किसानों को 4,93,239 रुपये की राहत दी गई है।

इसके अलावा ग्राम धोरेरा के 261 किसानों को 3,34,910 रुपये, ग्राम बाउथ के 986 किसानों को 10,31,940 रुपये, ग्राम काटीहार के 333 किसानों को 4,97,130 रुपये, नगला राम सुदंर के 754 किसानों को 12,86 ,910 रुपये, चादनपुर बीबामऊ के 263 किसानों को 2,88,342 रुपये बांटे गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि तमेरा के 246 किसानों को 3,06,410 रुपये, नगला अनिया के 243 किसानों को 4,19,587 रुपये, दोदुआ गोपालपुर के 242 किसानों को 5,09,130 रुपये, ग्राम पिपरेदी के 303 किसानों को 3,72,372 रुपये, ग्राम भीखनपुर के 595 किसानों को 5,13,090 रुपये, ग्राम धरवार के 1103 किसानों को 18,82,623 रुपये दिए जा चुके हैं।


इन गांव के अलावा कोकावली , रायनगर, बलैयापुर, जसोहन, भेसान, बिहार भटपुर, खेडा बुजुर्ग, जोनई , निजामपुर , बनामई, जैनपुर नागर, अधियापुर, परसौआ, जगसौरा, रनुआ, रजमउ, बनकटी बुजुर्ग मे भी किसानों को मुआवजा की राशि प्रदान की जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed