{"_id":"603be2608ebc3e76a1220927","slug":"25-thousand-prize-gangster-arrested-etawha-news-knp614771349","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ETAWHA
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस ने शनिवार देर रात को 25 हजार रुपये के इनामी व गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से तमंचा व दो कारतूस मिले हैं।
थाना प्रभारी अनिल कुमार चौबे ने बताया कि चौबिया के नगला बने निवासी अंशुल उर्फ हुल्का गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार देर रात को पुलिस फर्रुखाबाद पुल के नीचे पहुंची तो वहां पर गैंगस्टर किसी का इंतजार कर रहा था।
पुलिस को देखते ही वह आईटीआई सर्विस रोड की ओर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। गैंगस्टर पर हत्या समेत चार मुकदमे दर्ज हैं और 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।