फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   24-bed children's ward is full and they are being admitted in emergency.

Etawah News: 24 बेड का बच्चा वार्ड फुल इमरजेंसी में भर्ती किए जा रहे

Sun, 19 Apr 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
24-bed children's ward is full and they are being admitted in emergency.
फोटो 01 : जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती बच्चे। संवाद
विज्ञापन

तापमान चढ़ते ही बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की बढ़ी संख्या

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गर्मी चरम पर शुरू हो गई और इसका असर भी दिखने लगा है। जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन ओपीडी में रोगियों की संख्या बढ़ी है। इनमें बुखार, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसका कारण बढ़ती गर्मी और खानपान में लापरवाही बताया जा रहा है। हाल यह है कि जिला अस्पताल का 24 बेड वाला बच्चा वार्ड फुल हो गया है। क्षमता से ज्यादा बच्चे आने पर उन्हें इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। करीब 40 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें उल्टी-दस्त व बुखार के ज्यादा हैं।
तापमान 40 के पार पहुंच गया है। इसका बुरा असर सेहत पर भी दिखना शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में बीते शनिवार की ओपीडी में करीब 1300 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें फिजिशियन, मेडिसिन ओपीडी में करीब साढ़े तीन सौ और बाल रोग विशेषज्ञ की दोनों ओपीडी में 400 के करीब बच्चों का उपचार हुआ।
विज्ञापन

इसमें 50 प्रतिशत से ज्यादा बुखार, उल्टी, दस्त के मरीज थे। इनमें जो गंभीर थे, उन्हें भर्ती भी किया गया। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में ही 24 बेड फुल हैं, जबकि इसी वार्ड के पास महिलाओं के 12 बेड भी फुल हैं। अतिरिक्त बच्चों को तीसरी मंजिल पर स्थित आपात वार्ड में भर्ती कराया गया है। यहां भी 15 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



भोजन चाहें कम करें लेकिन पानी खूब पीएं
-बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि गर्मी के मौसम में तेल, मसालेदार भोजन को त्याग देना चाहिए। बाहर का खाना पीना बिल्कुल ही बंद कर देना चाहिए, खासतौर पर फास्ट फूड आदि। घर में भी भोजन भूख का शांत करने जितना ही करना चाहिए। गर्मी में लिवर भी सुस्त हो जाता है, जिससे पाचन क्रिया पर असर पड़ता है। पानी खूब पीते रहें, यह अंदरूनी अंगों को ताकत देगा और डिहाइड्रेशन से सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed