फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   23 days later , released from the clutches of miscreants abducted

23 दिन बाद बदमाशों के चंगुल से छूटा अपहृत

Wed, 21 Oct 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 21 Oct 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
23 days later , released from the clutches of miscreants abducted

ऊसराहार थाना क्षेत्र से अपहृत किसान 23 दिन बाद

विज्ञापन
बदमाशों को चकमा देकर भाग निकला। बीहड़ से भाग कर वह सीधे बकेवर थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को घटना बताई। किसान ने बताया की बदमाशों ने उसके परिवार वालों से सात लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी।
 

बकेवर पुलिस ने ऊसराहार पुलिस को बुलाकर अपहृत को सौंप दिया। बुुधवार सुबह थाने पहुंचे अपहृत किसान सत्य नारायण पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम कलारपुर थाना एरवाकटरा औरैया ने बताया कि 28 सितंबर को शाम करीब 7 बजे वह बाइक से भरथना जा रहा था।

उमरैन से ताखा के बीच मारुति वैन सवार बदमाशों ने उसे खींच लिया और पिटाई के बाद आंखों में पट्टी बांध दी। दो-तीन घंटे चलने के बाद उसे किसी अज्ञात स्थान पर जा कर उतारा और फिर आंखों की पट्टी खोल दी। सत्य नारायन ने बताया कि बीहड़ में बदमाश रोजाना जगह बदलते रहते थे।

विज्ञापन


बदमाशों ने उसके परिजनों से फोन कर सात लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। सत्य नारायण ने बताया कि मंगलवार को उसके साथ सिर्फ दो बदमाश ही थे। दोनों बदमाशों ने शराब पी और लेट गए। रात करीब 11 बजे उसने शौच लगने की बात कही तो बदमाशों ने कोई जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बदमाशों को नशे में बेसुध देख उसने किसी तरह रस्सी खोली और पूरी रात भाग कर वह सुबह व्यासपुर गांव पहुंचा। वहां गांव वालों से पास का थाना पूछकर वह सीधे बकेवर थाने पहुंच गया। बकेवर थाना प्रभारी एके  सिंह ने बताया की किसान के अपहरण का मामला ऊसराहार थाने में दर्ज है।  ऊसराहार पुलिस को बुलाकर अपहृत को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed