{"_id":"5c5489d4bdec22736a768fee","slug":"21549044180-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान में कीर्ति रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान में कीर्ति रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पक्का बाग स्थित रिनेसां एकेडमी में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कीर्ति राठौर ने प्रथम स्थान पाया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सुशीला राजावत ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत छात्र-छात्राओं की परीक्षा कराई गई। प्रश्न पत्र में विज्ञान एवं सामाजिक घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में कीर्ति राठौर ने प्रथम, तनु राठौर ने द्वितीय तथा प्रशांत चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रबंधक उदयवीर सिंह राजावत ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास होता है। इस आयोजन में दीपक चतुर्वेदी, सर्वेश चौहान, भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री शिवनंदन भदौरिया, अमित, ममता शुक्ला, सीमा भारद्वाज आदि मौजूद रहे। ब्यूरो