फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   20 new coronas found including female councilor infected

महिला सभासद समेत 20 लोग कोरोना पॉजिटिव

Thu, 02 Jul 2020 06:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
20 new coronas found including female councilor infected
शहर में महिला सभासद सहित 20 नए कोरोना संक्रमित बृहस्पतिवार को सामने आए हैं। इसमें दिल्ली से लौटे परिवार के एक महिला और दो बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बुलंदशहर से लौटा एक युवक भी है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 314 हो गई है।
सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि शहर के मोहल्ला कटरा फतेह महमूद खां की 52 वर्षीय महिला सभासद पॉजिटिव मिली हैं। इनका बड़ा पुत्र पहले ही पॉजिटिव हो चुका है।
संक्रमितों में माल गोदाम रोड निवासी 31 वर्षीय युवक के अलावा आनंद नगर की 32 वर्षीय महिला शामिल है। इसी प्रकार ब्लॉक महेवा के ग्राम अहेरीपुर में दिल्ली से आए एक परिवार के तीन लोग हैं।
विज्ञापन

इनमें एक महिला और उसके दो बच्चे हैं। 15 जून को पति और बच्चों के साथ महिला गांव आई थी। सभी ने प्रधान के कहने पर कोरोना का सैंपल कराया था। तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार पिछले दिनों अपने बच्चे के साथ कोरोना पॉजिटिव मिली महिला के घर में रहे दो बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं। बच्चों का पिता दिल्ली से गांव आया था।
महेवा की विकास खंड कालोनी निवासी 35 वर्षीय युवक 27 जून को अछल्दा में बहन के घर शादी के मौके पर भात पहनाने गया था। लौटने पर उसने सैंपल कराया तो जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इसी प्रकार ग्राम बहेड़ा में पॉजिटिव मिला 10 वर्षीय किशोर का चाचा तीन दिन पूर्व ही पॉजिटिव मिल चुका है।
इकदिल क्षेत्र के ग्राम नगला बुधु में 40 वर्षीय प्रवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला। यह पांच दिन पूर्व बुलंदशहर से गांव आया था।
परिवार में माता, पिता, भाई, भाभी और एक बच्चा है। एक 40 वर्षीय व्यक्ति बढ़पुरा क्षेत्र का है जिसने 29 जून को कोरोना जांच कराई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसी प्रकार तीन लोग बसरेहर में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 34 वर्षीय महिला का पति पहले ही पॉजिटिव मिल चुका है।
इसी प्रकार 30 वर्षीय व्यक्ति और 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले। सीएचएसी अधीक्षक बसरेहर डॉ. विकास सचान ने इन तीनों लोगों के परिवार के सदस्य पहले ही पॉजिटिव निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed