फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 smuggler arrested with ganja

Etawah News: सात लाख के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 11 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
2 smuggler arrested with ganja
इटावा। बसरेहर पुलिस ने कंटेनर के साथ दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 71 किलो गांजा बरामद हुआ है। इसकी कीमत करीब सात लाख रुपये है। तस्कर उड़ीसा से गांजा लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के पुलिस ने चेकिंग के दौरान बंबा पर चौबिया की ओर से आ रहे कंटेनर को रोक लिया। चालक कंटेनर के कागज नहीं दिखा सका। कुरियर के कागज दिखाने लगा। जांच में कागज फर्जी पाए जाने पर पुलिस ने कंटेनर खुलवाकर देखा तो उसमें 71 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम बाबी उर्फ मलखान सिंह यादव निवासी विलावा अजीतमल औरैया, श्याम सिंह निवासी झोपड़ पट्टी थाना नौबस्ता कानपुर बताए हैं। एसएसपी ने बताया कि तस्कर गांजे को छत्तीसगढ़, उड़ीसा (कटक) से कम दामों में खरीदकर अन्य प्रदेशों में बेचते थे। उन्होंने तीन साल से तस्करी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed