{"_id":"6421eb41cf56b101d30f91f7","slug":"2-person-died-in-accident-etawha-news-c-12-1-148108-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सिरसागंज में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सिरसागंज में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Tue, 28 Mar 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। क्षेत्र के गांव बादरीपूठ के रहने वाले दो युवक फिरोजाबाद के सिरसागंज में हादसे का शिकार हो गए। वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचे तो मातम छा गया।
बादरीपूठ निवासी विनय कुमार (22), साथी रामकिशन (28) के साथ रविवार को बाइक से मूंगफली का बीज लेने सिरसागंज के गांव कचोहरा बहन के यहां गए थे। बीज लेकर लौटने के दौरान अरांव रोड पर वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विनय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकिशन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आगरा के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को दोनों के शव गांव पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। बाइक चालक विनय हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
ग्रामीणों ने बताया की विनय के पिता की लगभग आठ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह अपने भाइयों के साथ खेती करने लगा था। जबकि रामकिशन मजदूरी करता था। दोनों का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया।