फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2 people died in truck and tempo collision

ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, दो की मौत

Sun, 07 May 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 07 May 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
2 people died in truck and tempo collision
सड़क दुर्घटना। - फोटो : प्रतीकात्‍मक

बढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उदी मोड़ चौराहे के पास रविवार सुबह बाह की ओर से आ रहे ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 11 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

पहली घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत उदी मोड़ चौराहे के पास हुई। क्षेत्र के गांव कामेत निवासी सरोजनी देवी पत्नी स्व. ओम प्रकाश अपने पुत्र आशीष के साथ दावत खाने शनिवार को राम लीला रोड स्थित एक मैरिज होम गईं थीं। वहां से पछांयगांव थाना क्षेत्र के गांव जैतपुरा जाने के लिए वह आशीष के साथ टेंपो से रविवार सुबह करीब चार बजे इटावा से रवाना हो गई। टेंपो में जैतपुरा गांव का ही रविंद्र उर्फ लला गुप्ता पुत्र कामता प्रसाद भी  था। टेंपो जैसे ही उदी मोड़ चौराहे से बाह रोड की ओर मुड़ा, सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टेंपो पलटने से सरोजनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लला गंभीर रूप से घायल हो गया। आशीष को मामूली चोट आई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और  टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एसओ रमाकांत दुबे ने गंभीर रूप से घायल लला को जिला अस्पताल भेजा। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना सहसों थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रहंस पुरा के पास हुई। शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरी डीसीएम पलट गई। हादसे में प्रमोद पुत्र शिव चरन, सोनवीर पुत्र वृंदावन, संजीव पुत्र राजवीर और सोनू पुत्र मोहर सिंह निवासी विद्यापुरा थाना सहसों घायल हो गए। तीसरी घटना बढ़पुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उदी मोड़ के पास हुई। जहां कार की चपेट में आने से बाइक सवार ओम प्रकाश पुत्र विशाल प्रताप व वंशी पुत्र विजय प्रताप निवासी उदी घायल हो गए। उधर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फर्रुखाबाद फाटक के पास पैदल जा रही रमा पालीवाल पत्नी अशोक कुमार निवासी बस स्टैंड को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के गांव महिपालपुरा में बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार प्रकाश पुत्र फौरन सिंह निवासी नगला कले थाना बकेवर घायल हो गए। उधर बकेवर हाईवे के पास बाइक की चपेट में आने से शांति देवी पत्नी कृष्ण लाल निवासी विधीपुरा घायल हो गई। वहीं बकेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाल पुरा संपर्क मार्ग के पास खडे़ मोहित पुत्र राम दास निवासी इलाबांस थाना एलाऊ जिला मैनपुरी को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पक्का बाग के पास एक वाहन की चपेट में आने से शाहबुद्दीन पु़त्र भुल्लन निवासी गाड़ीपुरा घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed