{"_id":"641df12936b7156bf90782f4","slug":"2-accused-arretsed-in-murder-case-etawha-news-c-12-1-141963-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फब्तियां कसने पर की थी राजेश की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फब्तियां कसने पर की थी राजेश की हत्या
Sat, 25 Mar 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
भरथना। नगला चित्त गांव में 22 मार्च की रात जेश उर्फ राजू (28) की हत्या में दो आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अभी भी फरार है। हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया कि राजेश से आठ माह पहले विवाद हुआ था। वह होली पर आया तो आए दिन फब्तियां कसता था। इससे परेशान होकर उसे मारने की योजना बनाई थी।
गांव नगला चित्त में निवासी राजेश पूना के एक होटल में काम करता था और होली पर घर आया था। बुधवार को घात लगाए बैठे संजीव यादव, उसके बेटे शिवाजी व भाई मनोज यादव ने मिलकर राजेश पर बांके से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। राजेश की भाभी कांती ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। पत्नी आरती की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसपी ने एसओजी, सर्विलांस के साथ थाना पुलिस की टीम को हत्यारोपियों की तलाश में लगाया।
एसएसपी के मुताबिक शुक्रवार शाम को पुलिस को जानकारी हुई कि संजीव व मनोज भागने की फिराक में वाहन का इंतजार गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर कर रहे हैं। थाना पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में संजीव और मनोज ने बताया कि राजेश आए दिन उन लोगों पर फब्तियां कस रहा था। वह हमेशा ऐंठ में रहता था।राजेश निकला तो हमला कर दिया। तीसरे आरोपी की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
आठ महीने से मन में थी टीस
नगला चित्त गांव स्थित देवी मंदिर पर आठ माह पहले पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद बांटा जा रहा था। इसी दौरान संजीव ने किसी बात को लेकर गालीगलौज कर दी। इसका राजेश ने विरोध किया था। इसी दौरान संजीव व राजेश में विवाद हो गया और राजेश ने संजीव को दो थप्पड़ जड़ दिए। तबसे रंजिश चल रही थी।