फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   आधी अधूरी तैयारियों के बीच पार्किंग शुरू, पालन न करने पर लगेगा जुर्माना

आधी अधूरी तैयारियों के बीच पार्किंग शुरू, पालन न करने पर लगेगा जुर्माना

Mon, 19 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आधी अधूरी तैयारियों के बीच पार्किंग शुरू, पालन न करने पर लगेगा जुर्माना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। आधी अधूरी तैयारियों के साथ सोमवार को तीन स्थानों पर पार्किंग शुरू कर दी गई है। कहारन पुल स्थित गांधी पार्क, तहसील के पीछे का परिसर व चौखर कुएं के पास मेडिकल केयर सेंटर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गांधी पार्क में समतलीकरण का काम पूरा नहीं हुआ था। पार्किंग की ओर जाने वाला मार्ग भी सही सलामत नहीं था।
सोमवार को पार्किंग शुरू करने के बाद भी वाहन चालकों ने पार्किंग स्थल पर अपने वाहन खड़े करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। वाहन रोजमर्रा की तरह ही सड़कों पर खड़े दिखे। इसके बाद सीओ सिटी डा. अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने लाउडस्पीकर से लोगों को पार्किंग शुरू होने की सूचना दी। यह चेतावनी भी दी कि जिस किसी का वाहन सड़क पर खड़ा मिलेगा उसे जब्त कर लिया जाएगा और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने चेतावनी को अनसुना करने वालों के वाहनों को जब्त भी कर लिया और उन पर जुर्माना लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने क्रेन से सड़कों पर खड़े वाहनों को उठवा लिया जिससे बाजार में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


इस दौरान नौरंगाबाद चौराहे से बाजार जाने वाली रोड पर रखे नगर पालिका के डिवाइडरों को भी हटा दिया गया है। नगर पालिका के आरआई प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीनों पार्किंग को खोल दिया गया है। लोग अपने वाहन पार्किंग में खड़े कर सकते हैं। पार्किंग के लिए मोटर साइकिल का 10 रुपये चार्ज लगेगा व कार के लिए 20 रुपये निर्धारित किए गए हैं। सड़क पर वाहन खड़ा करने पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ अनिल कुमार ने भी पार्किंग का जायजा लिया। तहसील परिसर स्थित पार्किंग का गेट भी खोला। पार्किंग खुलवाने के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर आदि लोग मौजूद रहे।

- सड़क पर खड़े वाहनों को पुलिस ने क्रेन से उठवाया
- पार्किंग में बाइक का शुल्क दस और कार का 20 रुपये लगेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed