{"_id":"5a789ffb4f1c1b8e238b6de6","slug":"191517854715-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी में अब नहीं दिख रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी में अब नहीं दिख रहा तेंदुआ
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। इटावा सफारी पार्क में घुसा तेंदुआ अभी पकड़ा नहीं जा सका है। पिछले दो दिनों से तेंदुआ के पगमार्क भी नहीं मिल रहे हैं। वहीं सफारी कर्मचारी बफर एवं आवासीय क्षेत्र में पूरी तरह से निगरानी कर रहे हैं। हिरन सफारी की बाउंड्री के आसपास भी सशस्त्र कर्मचारियों का पहरा लगा हुआ है।
10 जनवरी को सफारी पार्क के बफर क्षेत्र में घुसा तेंदुआ अभी तक दो बार सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। इसके अलावा उसके पग मार्क बराबर कहीं न कहीं मिलते रहे हैं। सफारी की ओर से की गई जांच में यह बात सामने आई है कि तेंदुआ सफारी के उस गेट से घुसता जिसका अभी तक उपयोग नहीं हो रहा है। तेंदुआ के आने की बात सामने आने पर इस गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इटावा सफारी पार्क के निदेशक पीपी सिंह का कहना है कि सतर्कता बरती जा रही है।