फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत

Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को मिनी पीजीआई रेफर किया गया है।
इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर विसू गांव निवासी आंनद कुमार (20) गांव के साथी सिंटू के साथ बाइक से किसी काम से बकेवर गया था । देर शाम करीब 7:30 बजे गांव लौट रहा था। जैसे ही वह परसुपुरा गांव के पास पहुचा तभी पीछे से किसी वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से आनंद वाहन के नीचे आ गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। जिससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई। चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सिंटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने आनंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिंटू की गंभीर हालत होने के कारण उसे मिनी पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर मानिकपुर मोड़ के पास हुई। जहां ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार सुरेंद्र निवासी हिसार हरियाणा, अतुल निवासी दीप नगर हरियाणा, देवेंद्र निवासी कलवास आजाद नगर हिसार हरियाणा, संजीव कुमार निवासी बाग की बगिया हरियाणा के अलावा सचिन निवासी कापर सीता लाल करनाल हरियाणा घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल ले गई। जहां प्रथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बाद में सभी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना भरथना थाना क्षेत्र के अकड़पुरा गांव के पास हुई। जहां दो बाइकों की भिंड़त में रमाकांत, दयाशंकर, गीतम निवासीगण जैतूपुर भरथना घायल हो गए। लवेदी प्रतिनिधि के अनुसार बकेवर थाना क्षेत्र के परसूपुरा के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से बंगाली निवासी लवेदी घायल हो गया। सूचना के बाद भी पुलिस के न पहुंचने से लोगों में काफी रोष था। लोगों ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार अजय कुमार निवासी बेलाहार भरथना घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- सड़क हादसे में युवक की मौत, नौ लोग घायल
- बकेवर थाना क्षेत्र के हाईवे पर किसी वाहन ने बाइक सवार को रौंदा
- चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, सिर में गंभीर चोट
- ट्रक ने बस में मारी टक्टर, पांच लोग घायल, उपचार के बाद छुट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed