फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   19 nominated for the post of chairman from all the six seats

Etawah News: छहों सीटों से 19 ने किया चेयरमैन पद के लिए नामांकन

Sat, 22 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 22 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
19 nominated for the post of chairman from all the six seats
इटावा। नामांकन में सिर्फ तीन दिन ही बचे हैं। ऐसे में अब बड़े दलों के प्रत्याशियों ने भी नामांकन करने की शुरुआत कर दी है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में इकदिल से सपा की प्रत्याशी प्रवीन कुमारी ने नामांकन किया है। उनके समेत पांचों सीटों से करीब 18 निर्दलियों ने आवेदन किया है। जसवंतनगर से कोई आवेदन नहीं है।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) राजेश अरोड़ा ने बताया कि शुक्रवार को नगर पालिका इटावा के अध्यक्ष पद के लिए 21, सभासद के लिए 388 नामांकन पत्र खरीदे गए। सभासद पद के लिए 23 ने नामांकन पत्र दाखिल भी किया। भरथना के अध्यक्ष पद के लिए 35 नामांकन पत्र बिके। इनमें से अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पत्र प्राप्त दिए भी गए।सभासद के लिए 131 नामांकन पत्र खरीदे।
विज्ञापन

इनमें से विभिन्न वार्डों से सभासद पद के लिए 10 नामांकन पत्र प्राप्त किए। नगर पालिका परिषद जसवंत नगर के अध्यक्ष पद हेतु कुल 10 नामांकन पत्र बिके। सभासद के लिए 97 नामांकन पत्र बिके। इनमें से 42 दावेदारों ने पत्र जमा भी किया। इकदिल के अध्यक्ष पद के लिए 19 नामांकन पत्र लिए गए। इनमें से अध्यक्ष के लिए छह नामांकन पत्र जमा हुए। सभासद के लिए 79 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं, 53 नामांकन पत्र जमा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर में अध्यक्ष के लिए 51 नामांकन पत्र खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए कुल सात नामांकन प्राप्त हुए। सभासद के लिए 62 नामांकन पत्र बिके। इनमें से विभिन्न वार्डों से सभासद पद हेतु कुल 23 नामांकन पत्र प्राप्त किये जा चुके हैं। लखना के अध्यक्ष पद के लिए 25 नामांकन पत्र लिए गए। इनमें से अध्यक्ष पद हेतु कुल 02 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। सभासद के लिए 37 नामांकन पत्र क्रय खरीदे गए। अभी तक 14 नामांकन पत्र जमा किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed