{"_id":"59eccbed4f1c1b60678b6c41","slug":"181508690925-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर बनने को है एक वर्ष का इंतजार: डा.वेदांती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर बनने को है एक वर्ष का इंतजार: डा.वेदांती
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा (ब्यूरो)।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने के लिए देश को एक वर्ष का इंतजार है। अगले साल राज्य सभा में भाजपा को बहुमत मिलते ही भगवान श्रीराम के मंदिर बनने की सारी अड़चनें दूर हो जाएंगी। ये बात श्रीराम जन्म भूमि न्यास समिति अयोध्या के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सांसद डॉ. राम विलास वेदांती ने शनिवार को देर रात शहर के नौरंगाबाद स्थित हिन्दू सेवा समिति के कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
डॉ. वेदांती ने जोर देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि छह दिसंबर 2018 तक मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उनका साफ कहना था कि राम मंदिर तो बनकर रहेगा। बस अगले वर्ष दिसंबर की प्रतीक्षा है। बाबर के बारे में डॉ. वेदांती ने कहा कि वह आतंकवाद का प्रतीक था। कहा बाबर अत्याचारी था और उसने मंदिर तुड़वाए। साथ ही कहा कि भगवान श्रीराम आज भी अपनी जगह पर विराजमान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2018 में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण विजय मिलेगी। वार्ता के दौरान हिन्दू सेवा समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा उपस्थित रहे।
- राम मंदिर बनने के लिए एक वर्ष का इंतजार करें : डॉ. वेदांती
- राम जन्म न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य की वार्ता
- बोले, अगले साल राज्यसभा में भाजपा को बहुमत
फोटो- 4- वार्ता करते श्रीराम जन्म भूमि न्यास समिति के सदस्य डॉ. राम विलास वेदांती।