फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   महंगाई के विरोध में लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

महंगाई के विरोध में लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

Mon, 31 Jul 2017 11:02 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
इटावा(ब्यूरो)। महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामबाबू यादव के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहा पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष कहा कि केंद्र सरकार के सत्तारुढ़ होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि पांच करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे। लेकिन हर साल पांच लाख युवा नौकरी से बेदखल हो रहे हैं। सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आम आदमी की थाली से सब्जियां गायब हो रही हैं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी सरकार बनते ही तीन माह के भीतर सभी रिक्त पदों को भरे जाने का वादा किया था। लेकिन पांच माह बीतने जा रहे हैं युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। कानून व्यवस्था चौपट है, दिन दहाड़े रेप, हत्या, लूट और अपहरण जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार इनपर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि शीघ्र ही कानून व्यवस्था में सुधार न हुआ तो पार्टी जनता को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेगी। इस दौरान लालू प्रसाद यादव, चंकी यादव, श्याम यादव, दिनेश, रवि, आलोक पांडेय, गोपी, रजत, विक्की, गौरव, सनी, आशू, मयंक, शिवम, आर्यन, सुरजीत, सीपू आदि मौजूद रहे।


इनसेट-
चौराहे पर हुआ प्रदर्शन, नहीं दिखी पुलिस
इटावा(ब्यूरो)। यूं तो पुलिस प्रशासन काफी सख्त रवैया अपना रहा है। लेकिन शास्त्री चौराहे पर सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन करने के दौरान एक भी पुलिसकर्मी चौराहे पर नजर नहीं आया। सिर्फ दो होमगार्ड चौराहे से कुछ दूर एक बैंक के समीप खड़े होकर नजारा देख रहे थे।

महंगाई के विरोध में फूंका पुतला

केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर लोहिया वाहिनी कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed