फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   18 animals died due to drinking water in the field

खेत में पानी पीने से 18 पशुओं की मौत

Sun, 22 May 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
18 animals died due to drinking water in the field
जसवंतनगर (इटावा)। खेड़ा धौलपुर गांव में रविवार को चरी के खेत में भरा पानी पीने से 17 भेड़- बकरियों व एक बकरे की मौत हो गई और 12 से अधिक भेड़ बकरियां बीमार हो गईं। एसडीएम ने पांच डॉक्टरों की टीम भेजकर बीमार मवेशियों का इलाज और मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

खेड़ा धौलपुर गांव के श्रीकृष्ण बाबूराम चिक रविवार सुबह लगभग 10:30 बजे गांव के कई लोगों की 100 से अधिक भेड़-बकरियां व बकरे चराकर घर ला रहे थे। हाईवे किनारे एक खेत में खड़ी चरी (हरा चारा) में पानी लगाया जा रहा था। भेड़ बकरियां पानी पीने के लिए खेत में घुस गईं। पानी पीने के कुछ देर बाद रामसरन कठेरिया, जयबीर कठेरिया, अनिल कुमार, छोटे सिंह की 17 भेड़, बकरियां और एक बकरा मर गया। 12 से अधिक भेड़-बकरियां बीमार भी हो गईं। गांव के अरविंद यादव ने एसडीएम नम्रता सिंह को फोन पर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार ने डॉ. विमल कुमार बलरई, डॉ. राजहंस धौलपुर खेड़ा, डॉ. रवीन्द्र कुमार परसौआ, नीरज शुक्ला धनुवा और डॉ. सत्यवीर सिंह को गांव भेजा। डॉक्टरों ने बीमार पशुओं का इलाज और मृत मवेशियों के शवों का पोस्टमार्टम किया। डॉ. विमल ने बताया कि बिसरा जांच के लिए भेजा जा रहा है। उसके बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। लेखपाल मनीष दुबे ने शवों को दफन कराया। जौनई चौकी इंचार्ज अतिवीर सिंह चौहान ग्रामीणों ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास कुमार, दीपू, सुमित कुमार, शैलेंद्र, श्रीकृष्ण, अशोक कुमारी, रोशनलाल का कहना था कि पानी के साथ यूरिया चरी में डाली जा रही थी। यूरिया की मात्रा अधिक होने से पशुओं की मौत हुई है। खेत मालिक ने यूरिया डालने की जानकारी पहले नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed