फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   वैश्य व्यापारी महापंचायत 17 को लखीमपुर खीरी में: सुमंत गुप्ता

वैश्य व्यापारी महापंचायत 17 को लखीमपुर खीरी में: सुमंत गुप्ता

Tue, 12 Feb 2019 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
वैश्य व्यापारी महापंचायत 17 को लखीमपुर खीरी में: सुमंत गुप्ता
इटावा। व्यापारियों को वृद्धा पेंशन, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का 20 लाख का बीमा किया जाने जैसी कई अन्य मांगों को लेकर 17 फरवरी को लखीमपुर खीरी में वैश्य व्यापारी महा पंचायत आयोजित होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को यह जानकारी अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने अशोक नगर में वार्ता के दौरान दी। बताया कि लखीमपुर खीरी के गांधी पार्क में होने वाली महा पंचायत में व्यापारी मोर्चा का गठन, वृद्धा पेंशन, जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों का 20 लाख का बीमा किए जाने को लेकर चर्चा की जाएगी। कहा कि देश में व्यापारी सबसे ज्यादा राजस्व देता है फिर भी सरकार इस वर्ग की उपेक्षा करती है। इंसपेक्टर राज एवं लाल फीता शाही की वजह से व्यापारियों से गुंडागर्दी, लूटपाट एवं उनका शोषण किया जाता है। मांग है कि व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भरथना के पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल को राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामशरण गुप्ता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अमरनाथ गुप्ता (जसवंत नगर) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री, मनोज गुप्ता को प्रदेश मुख्य महासचिव(ट्रेडर्स ईवे एसोशिएशन),अधिवक्ता अजय गुप्ता को प्रदेश महासचिव, निखिल अग्रवाल को प्रदेश महासचिव, अजय गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, पंकज गुप्ता (लालजी)को जिला अध्यक्ष, राजेश कुमार गुप्ता को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं विवेक रंजन गुप्ता को जिला महामंत्री का मनोनीत करते हुए उन्हें पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed