फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, युवक की मौत

बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, युवक की मौत

Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, युवक की मौत
इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के इटावा भिंड रोड पर यमुना पुल के पास बाइक से जा रहा युवक खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गया। इस हादसे में युवक की गंभीर रूप से घायल हो गया । अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अजबपुर गांव निवासी मौसम (30) अपने ही गांव के सरोज के साथ बाइक से दावत खाने के लिए मंगलवार की शाम को इटावा आया था। रात करीब दस बजे दोनों गांव जा रहे थे। तभी समुना पुल के पास पहले से खराब खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली से बाइक टकरा गई। बाइक चला रहे मौसम हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन


इससे उसका सिर ट्रॉली से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि पीछे बैठा सरोज बाल-बाल बच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी उदी सतीश राठौर मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घायल मौसम को जिला अस्पताल लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed