फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   17 thousand hectares of crops affected due to rain

Etawah News: बारिश में 17 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित

Tue, 05 Mar 2024 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 05 Mar 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
17 thousand hectares of crops affected due to rain
फोटो 07::: बारिश और तेज हवाओं से गिरी गेहूं की फसल। संवाद
विज्ञापन



- कृषि विभाग के सर्वे में सबसे ज्यादा नुकसान ताखा और चकरनगर ब्लॉक में हुआ

- 12 से 15 प्रतिशत तक गेहूं, आलू, जौ, चना की पैदावार कम होने का अनुमान

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जिले में बीते तीन दिनों तक हुई बारिश और तेज हवाओं से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। एक ओर जहां नुकसान से किसान चिंतित हैं वहीं, दूसरी ओर कृषि विभाग ने भी नुकसान का सर्वे कराया है।
सर्वे में 17, 813 हेक्टेयर फसलों में 12 से 15 फीसदी फसलों की पैदावार प्रभावित हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में सबसे ज्यादा नुकसान ताखा और चकरनगर ब्लॉक क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन

एक से तीन मार्च तक जिले में तेज हवा के साथ बेमौसम बरसात से रबी की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। इनमें गेहूं, जौं, सरसों, आलू और चना शामिल है। तेज हवा के साथ बारिश होने से गेहूं और जौ की फसलें गिर गई हैं, जबकि सरसों व आलू की कटी व खुदी हुई फसलें पानी भरने से प्रभावित हुई है। तीन दिनों की बारिश में 17 हजार हेक्टेयर फसल प्रभावित है। विभाग ने गेहूं, सरसों, आलू, जौं और चना की फसलों की 12 से 15 प्रतिशत तक पैदावार में कमी होने का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------------------


ब्लॉक प्रभावित क्षेत्रफल (हेक्टेयर में) पैदावार में कमी (प्रतिशत में)
बसरेहर 1730 12-16
बढ़पुरा 1272 10-12
सैफई 1536 07-10
जसवंतनगर 2315 04-05
ताखा 3860 15-20
भरथना 1945 07-10
महेवा 3642 04-05
चकरनगर 1513 15-20

---------------------------------------

292 किसानों ने बीमा कंपनी से लगाई गुहार
नुकसान के बाद अब तक 292 किसानों ने बीमा कंपनी के पास ऑनलाइन या टोल फ्री नंबर पर 292 किसानों ने फसल में नुकसान होने की शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से बीमा कंपनी ने 183 किसानों की फसलों का सर्वे करा लिया गया है। बचे किसानों की फसलों की नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है।

वर्जन

दो दिन तक होने वाली बारिश से किसानों को नुकसान हुआ है। उसका विभाग की ओर से सर्वे कर लिया गया है। लगभग 12 से 15 प्रतिशत के नुकसान की बात आई है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। - कुलदीप राणा, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed